झड़वासा स्कूल में बोर्ड परीक्षा के छात्रों की विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों से बंधा समां

नसीराबाद। अजमेर जिले की नसीराबाद तहसील के झड़वासा कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई दी गई।
गुरुवार को झड़वासा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के साथियों को तिलक लगाकर तथा पुष्पाहार पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं ने मंच के माध्यम से उपस्थित प्रधानाचार्य सहित शिक्षक स्टॉफ से अतीत में हुई किसी भी तरह की गलतीयों और जाने अनजाने हुई भूल की माफी भी मांगी।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कौशल्या यादव, शिक्षक प्रेमचंद, अब्दुल आहत और शिक्षिका पूजा ने अपने उद्बोधन में उन्हें प्रेरणा दी कि डटकर मेहनत के साथ परीक्षा देनी है। उन्होंने संस्कार युक्त शिक्षा के जरिये उच्च केरियर निर्माण कर सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आहवान किया।
इस अवसर पर 12वीं के छात्रों ने विद्यालय को एक बड़ी आलमारी भी भेंट की। कार्यक्रम संचालन हेमराज मेघवंशी और शिक्षका पूजा ने किया।
The post झड़वासा स्कूल में बोर्ड परीक्षा के छात्रों की विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों से बंधा समां appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/farewell-function-at-govt-senior-secondary-school-jharwasa-nasirabad-ajmer/
Comments
Post a Comment