अजमेर : नाबाल्रिग लडकियों से रेप का आरोपी ढोंगी तांत्रिक अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार करने वाले सफलता प्राप्त की है। तांत्रिक पर अनेक नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का आरोप है।
अजमेर दक्षिण के उपाधीक्षक मुकेश सोनी के निर्देशन में गठित टीम ने 49 वर्षीय ढोंगी तांत्रिक बाबा राजेंद्र कुमार वाल्मीकि निवासी प्रताप नगर कृष्णा गली, फ्लोर थाना गुलाबीबाग नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है जो कि स्वयं को तांत्रिक बता भोली भाली जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया करता था। संदर्भित मामले में एक 22 वर्षीय पीड़िता से उसने बलात्कार किया।
इस दौरान ढोंगी तांत्रिक ने बच्ची के मां बाप को अपने दरवाजे पर मंत्र का जाप करने के लिए छोड़ दिया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस की मदद ली और ढोंगी तांत्रिक की पोल खोल दी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक से प्रकरण में गहनता से पूछताछ कर रही है।
The post अजमेर : नाबाल्रिग लडकियों से रेप का आरोपी ढोंगी तांत्रिक अरेस्ट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/fake-tantrik-arrested-for-raping-minor-girls-in-ajmer/
Comments
Post a Comment