अजमेर : होकरा के स्कूल में वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान

अजमेर। अजमेर के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होकरा में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान, पूर्व छात्र सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कानस पंचायत सरपंच सुनीता रावत ने की। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लाॅक अधिकारी पीसांगन हेमंत कुमार मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि होटल प्रताप महल के मुख्य प्रबंधक अनंत व नगर निगम अजमेर के पार्षद नौरत गुर्जर रहे।

प्रधानाचार्य गोविन्द भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सीबीईओ ने बच्चों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के टिप्स बताए। महेंद्र सिंह रावत ने विद्यालय की पेयजल समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। आठ भामाशाहों एवं पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गांववालों का मन मोह लिया। विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झाला सिंह रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

The post अजमेर : होकरा के स्कूल में वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/annual-function-at-higher-secondary-school-hokra-makdwallu-pushkar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे