पत्रकारों का फागोत्सव : आनासागर झील का किनारा बना यादगार लम्हा

श्याम प्रेमियों के लिए बुधवार की शाम खास रही। आनासागर झील किनारे भजनों-गीतों की फुहार और फूलों की बरखा हुई। हर कोई फाग की मस्ती में सराबोर होकर अपने प्रभु के साथ एकाकार नजर आया। मौका था जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के फाग महोत्सव का।

कार्यक्रम के आरंभ में अशोक शर्मा एंड पार्टी ने फाग नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को अपने साथ थिरकाया। राजस्थानी गीतों की स्वर लहरियों के बीच कलाकारों ने की मनमोहक नृत्यों को दर्शकों तालियां बजाकर खूब सराहा। मुख्य आकर्षण फूलों की होली रहा। सभी श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों से होली खेली।

फाल्गुनी हवाओं में जैसे ही श्रीजी महाराज के कृपापात्र शिष्य भजन गायक अशोक तोषनीवाल ने श्याम भजनों और फाग गीतों की तान छेड़ी, कि जेटी पर मानो वृंदावन उतर आया। उन्होंने आज बिरज में होली रे रसिया, वृंदावन में मच रही धूम रसिया होली रे, मस्त महीना फागुन का, आजा लगजा गले नंदलाल, गोविंद गोपाला जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चली भजन संध्या में भक्तजनों नाचते झूमते जमकर फूलों की होली खेली।

महोत्सव में संस्कार भारती के कवि राजेश भटनागर, गोविंद भारद्वाज, प्रदीप गुप्ता, तस्दीक अहमद, मधु खंडेलवाल, सुमन शर्मा, भावना शर्मा ने काव्य रस बरसाया। फागुन और होली की मस्ती से लबरेज गीत और कविताओं को खूद दाद हासिल हुई।

मुम्बई के म्यूज़िक ग्रुप ने भरी मस्ती

प्रेयम दी बैंड मुम्बई के म्यूजिक ग्रुप की ओर से मधुर फ्यूजन संगीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्य सिंगर त्रयम के साथ गिटार पर हिमांशु नविमन जैन तथा किजन पर हिमालय तंवर से सहयोग किया। पश्चिमी और भारतीय संस्कृति से लबरेज गीतों की अनूठी प्रस्तुति का दर्शकों ने तालियां की गडगडाहट से स्वागत किया।

महोत्सव में कोविड काल में पीड़ित मानवता की सहायतार्थ निःस्वार्थ सेवा देने वाली सामाजिक संस्थाओं जवाहर फाउंडेशन सेवा भारती, भारत विकास परिषद अजयमेरु, भगत सिंह नौजवान सभा, महावीर इंटरनेशनल, जैन महिला महासमिति, लॉयन्स क्लब, भारतीय जैन संगठना आदि का सम्मान भी किया गया।

इनका रहा सहयोग

सिटीजन कौंसिल, नगर निगम, अजमेर डेयरी, भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, श्री बालाजी फ्यूल्स, स्वस्तिक मोटर्स, सेवा भारती, होटल गोल्डन हेरिटन्स पुष्कर, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, श्री मानव सेवा मंगल न्यास समेत कई संस्थाओं के सहयोग से यह आयोजन हुआ।

ये गणमान्यजन रहे मौजूद

इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मौर्य, प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य पूरण सिंह, समाजसेवी राजेंद्र गोयल, समाजसेवी महेश चौहान, शिव कुमार बंसल, बालमुकुंद टाक, पार्षद सुनीता चौहान, पार्षद बीना टांक, पार्षद श्याम प्रजापति, सतीश बंसल, श्याम बिहारी शर्मा, कोसिनोक जैन, पूनमचंद मारोठिया, राजीव लोचन शर्मा, कमल गंगवाल, अमर सिंह राठौड़, राजेंद्र गांधी, मोहन खंडेलवाल, अशोक ब्डमेचा, एडवोकेट ओपी भट्ट, बबिता टांक, नेमीचंद तम्बोली, सहित नगर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

The post पत्रकारों का फागोत्सव : आनासागर झील का किनारा बना यादगार लम्हा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/faag-mahotsav-2022-journalist-association-of-rajasthan-ajmer-unit/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे