अजमेर : 11वां खाटू नरेश श्रीश्याम फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया

होलिया मे उडे रे गुलाल…, रंग मत डारे से सावरियां… जैसे भजनों पर झूमते भक्तजन और हर तरफ पुष्पवर्षा के बीच खाटू नरेश श्रीश्याम का 11वां फाग महोत्सव व होली स्नेहमिलन कार्यक्रम लक्ष्मी गार्डन धोलाभाटा में हर्षोल्लास से मनाया गया।

अखिल भारतीय महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर के तत्वावधान में हर साल की तरह इस बार भी रंगपंचमी के दिन खाटू नरेश श्रीश्याम फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। खाटू नरेश श्रीश्याम की मनमोहक झाकी सजाई गई।

भजनगायक विमल गर्ग, सीमा शर्मा, पिकीं गहलोत, संजय परिहार व शोन्टी गोयल ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दिल्ली व कलकत्ता से आए कलाकारों ने राधाकृष्ण की आकर्षक मनमोहने वाली झाकियां सजाईं।

फाग महोत्सव में करीब 1100 सौ किलो फूल-पत्तियों से होली खेली गई। डीजे की धुनपर महिलाओं ने फागोत्सव व परम्परागत नृत्य किए। माली सैनी समाज के अध्यक्षों व पदाधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी होली स्नेहमिलन में शिरकत की।

फागोत्सव मे गोकुलधाम आश्रम के महाराज वीरभद्र, पुष्करधाम से पाठक जी महाराज, धर्मेन्द्र गहलोत, सुरेन्द्र सिह शेखावत, डा.गोपाल बाहेती, पूनमचन्द मारोठिया, गोपीकिशन जादम, प्रेमराज सौलंकी, भागचन्द सांखला, नवीन कच्छावा, धर्मेन्द्र टांक, रजनीश चौहान, गोपाल चौहान, सोहन तुनवाल, प्रदीप कच्छावा, मनीष मारोठिया, हनीश मारोठिया, शारदा मालाकार, सुनीता चौहान, संतोष मौर्य, चेतन सैनी, दिला्वर चौहान, डा.जितेन्द्र मारोठिया, मेवालाल जादम, माकन मारोठिया, अशोक तंवर, रवि उबाना, हेमराज खारोलिया, शैलेंद्र महावर, हेमराज सिसोदिया, बबीता चौहान, रानु सांखला, सम्पत भाटी, हेमेन्द्र सिंगोदिया, बालकिशन कच्छावा, चन्द्र शेखर मोर्य, रवि कच्छावा, राजेश गढवाल, प्रमोद भाटी, ओमशान्ति ग्रुप की महिला भजन मंडली समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

The post अजमेर : 11वां खाटू नरेश श्रीश्याम फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/11th-shri-khatu-shyam-faag-mahotsav-celebration-by-mali-samaj-at-lakshmi-garden-dholabhata-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे