श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था के चुनाव सम्पन्न : डॉ विष्णु चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित

अजमेर।  श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था (रजि.) की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव आज जनकपुरी,गंज अजमेर में सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ विष्णु चौधरी, सचिव पद पर महेन्द्र जैन मित्तल तथा कोषाध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल निर्वाचित हुए।

इन चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी चाँदकरण अग्रवाल व शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद के लिए डॉ विष्णु चौधरी, सचिव पद पर महेन्द्र जैन मित्तल व कोषाध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल, सहसरंक्षक बद्री प्रसाद कंदोई, ओमप्रकाश गर्ग, अशोक गोयल, दिनेश जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल, नंदकिशोर गर्ग, सुशील बंसल, शिवशंकर बाड़मेरी, प्रवीण अग्रवाल, जंवरीलाल बंसल, गोविन्द नारायण कुचिल्या, अनिल अग्रवाल, बालकिशन मित्तल, अनिल कुमार गोयल, द्वारका अग्रवाल, सुनील गोयल, के जी गोयल, अगमप्रसाद मित्तल सहित अनेक समाज बंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इससे पूर्व संस्था की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक का शुभारंभ अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, इसके पश्चात गत आमसभा की कार्यवाही का पठन किया गया जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

इसके बाद संस्था के वर्ष 2019- 20 व 2020-21 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा संस्था द्वारा की गयी गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल, सचिव दिनेश जैन गोयल व कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने उन्हें प्रदान किये गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

The post श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था के चुनाव सम्पन्न : डॉ विष्णु चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/agarwal-samaj-ajmer-news-3/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे