राजस्थान लोकसेवा आयोग में आगंतुकों का रखा जाएगा सम्पूर्ण रिकार्ड

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग में बाहर से आने वाले विजिटर्स का प्रवेश रेकार्ड पर रखा जायेगा। अब आगंतुकों के आने-जाने का रखा जाएगा संपूर्ण रिकॉर्ड, आयोग ने सख्त की व्यवस्थाएं प्रभावी कर दी हैं।

अजमेर मुख्यालय पर आयोग में प्रवेश अब केवल कंप्यूटर के माध्यम से बने पास से ही दिया जाएगा। आगंतुक के आयोग से वापस लौटने पर भी पुनः कम्प्यूटर पर निर्गत समय की एंट्री की जाएगी। इसके लिए स्वागत कक्ष में स्थित गेट से ही प्रवेश एवं प्रस्थान की व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है। अन्य किसी भी प्रवेश मार्ग से आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने गुरुवार को आयोग के स्वागत कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इन व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।

भू जल वैज्ञानिक भर्ती पदो के लिए साक्षात्काार 11 सितम्बर को होंगे

जस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक (भू-जल विभाग) भर्ती 2022 के 8 पदों के लिए साक्षात्कार 11 एवं 12 सितंबर 2023 को आयोजित किए जाएंगे। अजमेर मुख्यालय पर आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

The post राजस्थान लोकसेवा आयोग में आगंतुकों का रखा जाएगा सम्पूर्ण रिकार्ड appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/complete-record-of-visitors-to-be-kept-in-rajasthan-public-service-commission/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

मेनका गांधी के खिलाफ अजमेर के पशु चिकित्सकों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन