नहीं सहेगा राजस्थान अभियान : अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत आज अजमेर शहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर कलक्टर कार्यालय पर मानव श्रृंखला बना कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर पारसमल टांक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

अजमेर दक्षिण विधायक तथा संगठन की प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भदेल ने कहा कि राज्य में महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म की घटना हर मिनट घट रही है। सरकार सो रही है। मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं, उन्हें महिलाओं-बच्चियों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जब तक सरकार को हटाएंगे नहीं, तब तक महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी।

भदेल ने कहा कि दौसा में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी लाश को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया, पिछले साढ़े 4 वर्ष से राजस्थान महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में नंबर 1 पर है, फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में बेशर्मी से कहते हैं कि राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है, इसमें हम क्या कर सकते हैं, कोटड़ी जहाजपुर में नाबालिग से रेप के बाद उसे कोयला भट्टी मे जलाकर हत्या कटने की घटना बेहद विचलित करने वाली है, यह घटना प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था के परिणाम है।

अजमेर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने भी गहलोत सरकार पर आरोप लगाते कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता की आकांक्षा पर खरी नहीं उतरी। अपराध में देश में पहले स्थान पर होने का रेकार्ड बन गया।

पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने कहा कि जब से सत्ता में कांग्रेस की सरकार आई है, हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सरे आम हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा हुआ है। राजस्थान में कानून की इतनी बेइज्जती इससे पहले कभी नहीं हुई। ये हालात आने वाले समय में राजस्थान के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होंगे। एम्बुलेंस में महिला के साथ गैंगरेप होने से ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी।

इस अवसर पर सावित्री शर्मा, कृष्णा सोनी, कृष्णा सुचेता, शिलाम बैरवा, कुसुमलत, पुष्पा सिंह, सरिता जी, श्वेता शर्मा, इंद्रा यादव, सरोज भाटी, अनीता अग्रवाल, धर्मेश गर्ग,निक्की जैन, रेणु यादव, चारू, सरोज नेगी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

The post नहीं सहेगा राजस्थान अभियान : अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/nahi-sahega-rajasthan-campaign-bjp-mahila-morcha-protests-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे