अजमेर भाजपा का गढ, संभाग में होगी ऐतिहासिक विजय : दिया कुमारी

अजमेर। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अजमेर संभाग प्रभारी दिया कुमारी ने अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर संभाग शहर एव देहात जिला अजमेर की बैठक ली और विशेष सदस्यता अभियान 2023 के अंतर्गत एक निजी महाविद्यालय में नव मतदाताओं को निशुल्क नंबर 8140-200-200 पर मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा परिवार से जोड़ा।
इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनें। प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से सर्वाधिक त्रस्त युवा वर्ग ही हुआ है। पेपर लीक के माध्यम से युवाओं के सपनों को कुचलने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश का युवा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। ऐसे में युवा भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से सर्वाधिक खुश युवा वर्ग है। अजमेर तो वैसे भी भाजपा का गढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम अजमेर संभाग की ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।
दिया कुमारी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। गर्व है कि आज वे भाजपा संगठन का हिस्सा हैं जो एक राष्ट्रवादी दल है। आम जन मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहा है। किसान, व्यापारी, मजदूर, महिला सभी केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। घर घर शौचालय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन योजना, उज्ज्वला योजना समेत केंद्र सरकार की ऐसी अनेक योजनाएं है जिससे आमजन को लाभ हुआ है। लाभार्थियों का जीवन आसान हो गया।
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। रीट पेपर लीक कर युवाओं को प्रतडित किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार मस्त है। सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मदहोश हैं। उन्हें महिलाओं की चिंता ही नहीं है। अब इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सरकार के मुखिया महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा देने में पूर्णतः विफल साबित हुए हैं। गूंगी-बहरी हो चुकी गहलोत सरकार को न्याय मांगती अबला की पुकार भी सुनाई नहीं दे रही है।
स्वागत भाषण शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी और धन्यवाद देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने दिया। सांसद भागीरथ चौधरी, अनिता भदेल, रामस्वरुप लाम्बा, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश भड़ाना, जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक रछित कच्छावा, विधानसभा सदस्यता अभियान के संयोजक विनीत कृष्ण पारीक, राजू कुमावत, गजेन्द्र शर्मा, राहुल मेहरा, ऋषि माथुर, निक्की जैन समेत पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
The post अजमेर भाजपा का गढ, संभाग में होगी ऐतिहासिक विजय : दिया कुमारी appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bjp-ajmer-division-in-charge-diya-kumari-news/
Comments
Post a Comment