अजमेर : कुख्यात अपराधी धनसिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कुख्यात अपराधी धनसिंह ने मंगलवार को अपने वकील की मौजूदगी में स्थानीय एससी.एसटी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले में कुख्यात डकैत के नाम से जाने जाने वाले धनसिंह को आत्मसमर्पण के बाद में पुलिस ने न्यायालय स्थित बैरक में सुरक्षित रख दिया। इस बीच मीडिया के सवालों के जवाब में धनसिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी कोई अपराध होता है मुझे राजनीतिक द्ववेष्तावश फंसा लिया जाता है।
उसने कहा कि मेरा नए किसी मामलें में हाथ नहीं है, पुराने मामले जरूर हैं। उसने यह भी कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट की शरण में आया है। धन सिंह ने पुलिस पर उसके एनकाउंटर की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि अजमेर जिला पुलिस को केकड़ी में 17 मार्च 2023 के फायरिंग मामले में तलाश थी। गैंगस्टर धनसिंह पर विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज है।
The post अजमेर : कुख्यात अपराधी धनसिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/notorious-criminal-dhan-singh-surrendered-in-ajmer-court/
Comments
Post a Comment