समाज सेवी सुभाष काबरा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण

अजमेर। समाज सेवी सुभाष काबरा ने समीपवर्ती ग्राम काजीपुरा में महिला स्नानघर का लोकार्पण किया। युवा टीम अध्यक्ष कल्याण सिंह रावत ने बताया कि काफी समय से ग्राम काजीपुरा में सार्वजनिक महिला स्नानघर की मांग चल रही थी। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी सुभाष काबरा ने अपने माता पिता स्व गुलाबदेवी-दिलसुखराय काबरा की स्मृति में सरकारी स्कूल के पास लगभग 2 लाख रूपए की लागत से महिला स्नानघर का निर्माण करवाया।

कार्यक्रम में छोटू जी पटेल द्वारा साफा व ग्रामवासीयों ने मिलकर 21 किलों की माला पहनाकर सुभाष काबरा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में छोटू पटेल, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष जयसिंहजी, प्रबुद्धजन प्रकेाष्ठ सदस्य प्रेम प्रकाश पारीक, प्रभूजी, पेमाजी, हरीजी, सीताराम, अर्जुन, भागचन्दजी, केसा पुजारी, चेजनजी, उगमाजी, कालूजी एंव सैकडों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

The post समाज सेवी सुभाष काबरा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/social-worker-subhash-kabra-inaugurates-ladies-bathroom-at-kazipura-village-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे