शैलेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत

अजमेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग के निर्देशानुसार संस्था के राष्ट्रीय महामन्त्री गोपाल गोयल ने अजमेर निवासी शैलेंद्र अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था की राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत किया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एक मात्र राष्ट्रीय संगठन है, इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की भी इकाइयां है।

उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल इस संस्था के लगभग 5 वर्ष से जिला महामन्त्री पद पर भी कार्यरत हैं तथा अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष सहित समाज की कई संस्थाओं में कार्य कर रहे हैं।

अग्रवाल को राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर अजमेर के प्रमुख अग्रवाल बंधुओं ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग, राष्ट्रीय महामन्त्री गोपाल गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

The post शैलेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/shailendra-aggarwal-nominated-as-special-invitee-member-of-national-working-committee-of-akhil-bhartiya-agarwal-sammelan/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे