एकता कपूर ने अजमेर दरगाह में की ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी की दुआ

अजमेर। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक एकता कपूर ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजरी लगाई।
एकता कपूर कड़ी सुरक्षा में जब दरगाह पहुंची तो उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। लोग मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए मशक्कत करते रहे। एकता कपूर ने गरीब नवाज की बारगाह में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी।
उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी के लिए भी दुआ की। एकता कपूर ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मैं यहां जब भी मौका मिलता है, आती हूं। और यहां पर मांगी मुराद पूरी होती है।
मैनें ड्रिमगर्ल-2 की सफलता के लिए दुआ भी की है साथ ही मुल्क में अमन, चैन, शांति के लिए भी दुआ की है, मुझे उम्मीद है मेरी दुआ हर बार की तरह कबूल होगी। बालीवुड खादिम कुतुबुद्दीन सकी ने उन्हें दरगाह में चादर पेश कराई।
The post एकता कपूर ने अजमेर दरगाह में की ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी की दुआ appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bollywood-producer-ekta-kapoor-pays-obeisance-at-ajmer-dargah-for-success-of-dream-girl-2/
Comments
Post a Comment