डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने अजमेर की बस्तियों में फहराया तिरंगा

अजमेर। डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने हर वर्ष की तरह इस भी ध्वजारोहण कार्यक्रम शहर की विभिन्न बस्तियों में आयोजित किया। अजमेर शहर कार्य प्रभारी विकास उबाना ने बताया कि चार बस्तियों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।
जीसीए कॉलेज के बाहर झाड़ू वालों की बस्ती में वर्धमान महावीर खुला विश्विद्यालय रीजनल सेंटर अजमेर के निदेशक अनुरोध गोधा ने ध्वजारोहण कर बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटी। उसरी गेट स्थित लोहार बस्ती में भाजपा मंडल सदस्य ने ध्वजारोहण किया। बस्ती में बच्चों ने देशभक्ति गीत भी सुनाए। सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
परबतपुरा में ढोल वालों की बस्ती में झंडारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। भारत माता के खूब जयकारे लगाए। इसके बाद एक अन्य लोहार बस्ती में ध्वजारोहण किया गया। जहां बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटी गई। संस्था सचिव सौम्या ने बताया कि संस्था 5 शहरों में संस्था सक्रिय रूप से काम कर रही है। सभी जगह स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलग अलग जगह पर हुए कार्यक्रमों में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के अनुभाग अधिकारी मनोज खत्री, गीता झा, सुनीता भार्गव, मधुसूदन दाधीच, हर्ष, ज्योति, निशा, अंजली, श्रुति, स्वाति, अन्नु, अनीता, निरमा, मनीषा, तुषार, मेघा, योगिता, ललित खत्री, मोनिका, महिमा, नेहा, कोमल, पायल, पूजा इत्यादि मौजूद रहे।
The post डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने अजमेर की बस्तियों में फहराया तिरंगा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/77th-independence-day-celebration-by-defenders-of-faith-organization-in-ajmer/
Comments
Post a Comment