मंदिर स्थापना महोत्सव : देवी देवताओं की मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण

अजमेर। काशी विश्वनाथ मंदिर मित्र नगर शिवसागर कॉलोनी में तीन दिवसीय मंदिर स्थापना महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को मंदिर में स्थापित की जाने वाली देवी देवताओं की मूर्तियों को शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कराया गया।

प्रतिमा स्थापना उत्सव के आचार्य पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र की लगभग 151 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का कॉलोनी में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। रविवार को मंदिर प्रांगण में प्रात: हवन होगा तथा शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।

शोभा यात्रा में मंदिर समिति अध्यक्ष विकास कटियार, धर्मेंद्र चौहान, केके शर्मा, प्रदीप जांगिड़, विनोद खतोड़, मनीष वर्मा, दीपक शर्मा, मनोज वर्मा, कांता भटनागर, नीरज पारीक, अशोक मित्तल, लक्ष्मण सिंह, बलवीर सिंह, मान सिंह, तरुण कटियार समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

The post मंदिर स्थापना महोत्सव : देवी देवताओं की मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/temple-establishment-festival-kalash-yatra-with-idols-of-gods-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे