कंपनी सचिव परीक्षाओं के परिणाम घोषित, मयंक लोढ़ा की 5वीं रैंक

कंपनी सचिवों की जून 2023 में आयोजित परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम आज नई दिल्ली में घोषित कर संस्थान के देश के सभी कार्यालयों में जारी कर दिया गया। ICSI ने संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर विषयवार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है।

प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के मॉड्यूल-I में 9.07 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-II में 7.86 प्रतिशत और मॉड्यूल-III में 13.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोल्हापुर परीक्षा केंद्र से राशी अम्रत पारख ने प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है।

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में 5.85 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-I में और 13.05 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-II में उत्तीर्ण हुए हैं। मेरठ परीक्षा केंद्र से भूमिका सिंह ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है।

प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा में अजमेर शहर से 3.23 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-l में उत्तीर्ण हुए मॉड्यूल – II में 10.71 प्रतिशत और मॉड्यूल–III में 8.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इसी प्रकार एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा अजमेर शहर में 8.82 प्रतिशत मॉड्यूल-l और 19.61 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-II में उत्तीर्ण हुए हैं। ब्यावर परीक्षा केंद्र से मयंक लोढ़ा ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में ऑल-इण्डिया पांचवा रैंक प्राप्त किया है।

कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षाएं गुरूवार 21 दिसंबर 2023 से शनिवार 30 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन 26 अगस्त 2023 से जमा किया जा सकता है। दिसम्बर 2023 से परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढने के लिए 15 मिनट अतरिक्त समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी वे साइट www.icsi.edu पर जाकर ली जा सकती है।

The post कंपनी सचिव परीक्षाओं के परिणाम घोषित, मयंक लोढ़ा की 5वीं रैंक appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/icsi-cs-executive-and-professional-result-2023/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे