भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा का सेवा कार्य के लिए नव संवत्सर मेले में सम्मान

अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा का कोरोा काल में किए गए सेवा कार्यों के लिए नव संवत्सर मेले में सम्मान किया गया।

शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने बताया कि नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर नव संवत्सर समारोह समिति की ओर से भारत विकास परिषद अजमेर शाखा को कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य के लिए नव संवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा, सुनील दत्त जैन तथा महापौर ब्रजलाल हाडा ने शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग, सचिव अशोक टांक व अनुपम गोयल को सम्मानित किया।

भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा ने कोरोना काल में 51 दिनों तक कोरोना संक्रमित होम क्वॉरेंटाइन परिवारों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की थी। कोरोना काल में 36000 से ज्यादा फूड पैकेट अजमेर शहर में वितरित किए गए। इसके अलावा मूकपशु व श्वान आदि के लिए प्रतिदिन चारा, चपाती व टोस्ट आदि डाला गया।

अध्यक्ष हनुमान गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद एक ऐसी संस्था है जो समाज में सेवा और संस्कार के कार्य करती है। शाखा का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान करना है संस्था अपने उद्देश्य में तब ही सफल होगी।

सम्मान कार्यक्रम में शाखा संरक्षक सतीश बंसल, वित्त सचिव नरेश भाटिया, गिरीराज अग्रवाल, बृजेश माथुर, पंकज गर्ग, अनिल असनानी, राकेश गोयल भी उपस्थित रहे।

नव संवत्सर पर मिश्री खिलाकर दी बधाई

शाखा सचिव अशोक टांक ने बताया कि आज भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा द्वारा नव संवत्सर की प्रातःकालीन वेला में सेंट स्टीफन चौराहे को सजाया गया। मार्ग से गुजरने वालों को मिश्री खिलाकर नव संवत्सर की बधाई प्रेषित की एवं उनके वाहनों पर नव संवत्सर बधाई के स्टीकर चिपकाए।

इस अवसर पर शाखा के संरक्षक सतीश बंसल, सचिव अशोक टांक, कार्यक्रम प्रभारी अनुपम गोयल, बृजेश माथुर, धीरज गोयल, अमृत अग्रवाल, अजय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा का सेवा कार्य के लिए नव संवत्सर मेले में सम्मान appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/bharat-vikas-parishad-ajaymeru-news-2/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे