श्री दादी परिवार महिला मंडल ने निकाला गणगौर का सिंजारा

अजमेर। श्री दादी परिवार महिला मंडल अजमेर की ओर से अग्रकुल शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री झुंझुनूं वाली दादीजी का गणगौर का सिंजारा गुरुवार को धूमधाम से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दादी परिवार की महिलाओं ने सर्वधर्म मंदिर वैशाली नगर से सागर विहार कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मंदिर तक गाजो बाजों व ढोल के साथ ईसर गणगौर की बिंदोरी एवं जैले निकाली। मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बिंदोरी का स्वागत किया गया। बिंदोरी में ईसर गणगौर की सुन्दरता देखते ही बन रही थी एवं मण्डल की सभी महिलाएं सोलह श्रृगांर करके जैले लेकर चल रही थी।
लेखा गर्ग ने बताया कि शिव हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक सुभाष भट्ट ने मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मण्डल की महिलाओं द्वारा गणगौर के सुन्दर गीतों पर अतिसुन्दर नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई जो कि हर वर्ष की भांति आयोजित किया गया।
गणगौर माता के आशीर्वाद स्वरूप 16 श्रृगांरों के आईटम महिलाओं में वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ किया गया।
The post श्री दादी परिवार महिला मंडल ने निकाला गणगौर का सिंजारा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/gangaur-singara-by-shree-dadi-parivar-mahila-mandal-ajmer/
Comments
Post a Comment