अजमेर में राम कथा ज्ञान यज्ञ : श्रीराम बारात में उमड़े श्रद्धालू

लोहाखान शिव मंदिर में चल रहे राम कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान बुधवार सुबह गाजे बाजे के साथ भगवान राम की बारात निकाली गई। राम, लक्ष्मण, सीता माता की आकर्षक सवारी के साथ लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं।

सुबह पूर्वाहन में पुलिस लाइन के शिव मंदिर से बैंड बाजों के साथ राम बारात की शुरुआत हुई। नया बाडा के विष्णु मंदिर होते हुई बारात कल्पवृक्ष मंदिर पहुंची। पुलिस लाइन, नया बाडा, जवाहर नगर समेत हर रास्ते में राम बारात का श्रृद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारात के साथ मंहिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी।

सैकडों लोगों की मौजूदगी के साथ राम बारात लोहाखान के शिवमंदिर में आयोजित राम कथा ज्ञान यज्ञ स्थल पहुंची। इस मौ​के पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत उत्तम राम शास्त्री ने कहा कि संसार की सभी सभ्यताओं में आयोजन और प्रायोजन होते हैं परंतु भारतीय सनातन संस्कृति में आयोजनों प्रायोजन उत्सव के रूप में मनाते हैं।

चाहे वह देव पूजन हो, विद्या अध्ययन हो, विवाह हो या बालक का जन्म, फसल कटाई हो या व्यापार प्रारंभ आदि अनेक कार्यों को उत्साह और ऊर्जा व लगन के साथ करते हैं। इसलिए हमारे देश में आयोजन महापर्व और उत्सव बन जाते हैं।

महाराज ने भगवान राम और जानकी विवाह के प्रसंग का वृतांत सुनाते हुए कहा कि भगवान राम और जानकी विवाह पर पूरी जनकपुरी में उत्सव का माहौल हैं। सभी प्रसन्न चित्त हैं। कई जगह पर मंगल गान हो रहे हैं। जगह जगह रंगोली सजाई जा रही है। यही हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

इससे पहले सुबह कथा के दौरान महाराज ने धनुष भंग और लक्ष्मण परशुराम संवाद पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने राम जानकी विवाह पर भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

The post अजमेर में राम कथा ज्ञान यज्ञ : श्रीराम बारात में उमड़े श्रद्धालू appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/shri-ram-barat-event-in-shri-ram-katha-gyan-yagya-at-shiva-temple-loha-khan-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे