चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा

अजमेर। चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की मशहूर कलाकार सिंधी हेमा मालिनी कहलाने वाली सीमा मोटवानी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

पंचायत अध्यक्ष आरके आहूजा और सचिव मनोज मेंघानी ने बताया कि सिंधु भवन पंचशील में आयोजित सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई की मशहूर कलाकार सीमा मोटवानी और ललित भगत ने लाल मुहंजी पत रखजा, थार माता थार जहिंखे मिलयो झूलण जो प्यार सरीखे भजनों की प्रस्तुति दी।

उपाध्यक्ष मोहन चेलानी और महेंद्र तीर्थनी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने सिंधी लोकगीत नृत्य और देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। महिला मंडल की माला टेवानी, पूजा तोलवानी, कंचन हरवानी, कांता मोतियानी ने बच्चों को प्रस्तुति के लिए तैयारी करवाई।

कार्यक्रम में श्रीचंद मोतियानी, गोपाल लखियानी, गोपीचंद पारवाणी, विजय आलमचंदानी, शोभराज विधानी, लक्ष्मणदास लाख्यानी, कमल मोतियानी, मुकेश आहूजा, अजीत मुलानी, ललित चिबरानी, किशन थदानी, नानक खानचंदानी, किशन मनसुखानी, टेकचंद गोदवाणी, राजकुमार, किशन चेलानी और महिला मंडल की सदस्यों सहित 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

शनिवार को चेटीचंड के मौके पर राजीव सर्किल पंचशील से सिंधु भवन तक सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें 15 से अधिक झांकियां भी होंगी।

सिंधी युवा संगठन के भगवा ध्वज लगे वाहनों की रैली, जगह जगह स्वागत

The post चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/cheti-chand-mahotsav-at-pujya-sindhi-panchayat-panchsheel-nagar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे