दृष्टिबाधित बालिकाओं संग राकेश पालीवाल ने मनाया जन्मदिन

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से शास्त्रीनगर स्थित लाडलीघर आवसीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली 26 दृष्टिबाधित बालिकाओं को मिष्ठान युक्त शुद्ध एवं सात्विक भोजन समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के सौजन्य से कराया गया साथ ही आइसक्रीम खिलाई गई।
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय संत कृष्णानन्द स्वामी के मुख्य आथित्य में व क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में यह सेवाकार्य सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवम लायनेड कमलेश पालीवाल आदि मौजूद रहीं। इससे पूर्व महाराज ने पालीवाल दम्पती का माल्यार्पण करवाते हुए पीताम्बरी पहनाई।
The post दृष्टिबाधित बालिकाओं संग राकेश पालीवाल ने मनाया जन्मदिन appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ladli-ghar-ajmer-news/
Comments
Post a Comment