डॉ मोहम्मद रोशन हकीम अजमल खां ग्लोबल अवार्ड 2021 से सम्मानित

अजमेर। मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान मेमोरियल सोसायटी (रजि) दिल्ली की ओर से शुक्रवार को हकीम अजमल खां की याद में इंडिया इस्लामिक कलचरल सेंटर दिल्ली में वर्ल्ड यूनानी डे एवं चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में जेएलएन अस्पताल अजमेर के वरिष्ठ यूनानी चिकित्सक डॉ मोहम्मद रोशन को राजस्थान के बेस्ट यूनानी फिजिशियन के तौर पर हकीम अजमल खां ग्लोबल अवार्ड 2021 से नवाजा गया।

समारोह के मुख्य अतिथि कुंवर दानिश अली (लोकसभा सदस्य, अमरोहा), विशिष्ट अतिथि पदमश्री प्रोफेसर अख्तर उल वासे (फॉमर वाइस चांसलर, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर) पदमश्री डॉ. मोहसिन वलीक (भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ और भारत के राष्ट्रपति के पूर्व मानद चिकित्सक) डॉ. एस फारूक (प्रेसिडेंट, हिमालय आयुर्वेदिक ड्रग कंपनी दिल्ली) डॉ असलम जावेद (सोसायटी के फाउण्डर जनरल सेक्रेटरी) ने डॉ रोशन को शील्ड और प्रशस्ति पञ प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ रोशन ने हिजामा (कपिंग थेरेपी) और नब्ज परीक्षण कर जोड़, मांसपेशियां, साइटिका दर्द, पेट, लिवर व चर्म रोग, माइग्रेन और पुरूष व महिला सैक्स डिसऑर्डर बीमारियों का इलाज करने में काफी हद तक कामयाबी हासिल की है।

The post डॉ मोहम्मद रोशन हकीम अजमल खां ग्लोबल अवार्ड 2021 से सम्मानित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/dr-mohammad-roshan-names-hakim-ajmal-khan-global-award-2021/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे