घर-घर मंगलाचार : भजनों की सरिता में भक्तों ने लगाए गोते

अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति एवं महिला महासमिति के तत्वावधान में महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित घर-घर मंगलाचार कार्यक्रम में रविवार को भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्नोत्तरी व भक्ति संध्या का आयोजन पंचशील नगर में वंदना एवं जैन भजन गायक विमल गंगवाल के निवास स्थान पर मधु अतुल पाटनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

पंचशील नगर इकाई की अध्यक्ष प्रीति गदिया व महासमिति के मंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि सर्वप्रथम आशी सोगानी ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विमल गंगवाल ने एक बार आओ जी महावीरा महांके आंगना, संजय पहाड़िया ने वीर नाम अति प्यारा है, अंकित पाटनी ने आसरो महावीर म्हाने थारो, नवल छाबड़ा ने महावीर का जन्म हुआ है, सिंपल पाटनी ने यह धर्म है आत्मज्ञानी का, भावना बाकलीवाल ने बाजे कुंडलपुर में बधाई आदि भजनों की प्रस्तुति दी।

सिंपल पाटनी, प्रीति गदिया, अनुभा बड़जात्या, श्वेता छाबड़ा, जया बाकलीवाल ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। राजा सिद्धार्थ के रूप में सुनीता गंगवाल एवं रानी त्रिशला के रूप में वंदना गंगवाल ने दर्शकों से महावीर भगवान के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछें और सही उत्तर देने वालों को गंगवाल परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महिला संभाग अध्यक्ष शिखा राजकुमार बिलाला, भावना वीरेंद्र बाकलीवाल, मनीष गदिया, राजेश कासलीवाल, सोनिया, सुनील सोगानी, उर्मिला गंगवाल, अनीता सोनी, नीलू पाटोदी, डॉ मनीषा जैन, सुनील सरला, रूबी गंगवाल, राजेंद्र उषा सेठी, सरिता सुनील पांड्या और पंचशील दिगंबर जैन समिति के भक्तजन उपस्थिति रहे। अंत में समिति के महामंत्री कमल गंगवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

The post घर-घर मंगलाचार : भजनों की सरिता में भक्तों ने लगाए गोते appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ghar-ghar-manglacharan-by-shri-digamber-jain-mahasamiti-mahila-mahasamiti-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे