राजगढ़ धाम पर घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव प्रारम्भ

अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर सुबह मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मां काली व बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की साक्षी में पूरे विधि विधान से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होकर नवमीं तक चलेगी जिसका समापन दशमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, मां काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 2 अप्रेल से 11 अप्रेल तक राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत 7 अप्रेल को बाबा भैरव का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता लगाया गया है।चिकित्सा विभाग की ओर से अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक रहेगी साथ ही चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स के तैनात की गई है।

घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, तारा चन्द, कमल शर्मा, यश मारोठी, टीएस राणावत, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, सुनिल चौहान, राहुल सैन प्रीतमपुरी वाले, अमित खण्ड़ेलवाल, सुरेश खण्ड़ेलवाल, नीरज सिंहल, पदमचन्द जैन, सत्यनारायण सेन, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, पंकज सेन, रामप्रसाद जाग्रत, दीपक बसीटा, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।

नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु अपने परिवार व रिश्तेदारो के साथ ड़ीजे की धुन पर नाचते गाते गाजे-बाजे के साथ आकर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियां कर रहे हैं।

The post राजगढ़ धाम पर घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव प्रारम्भ appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/navratri-mela-starts-with-ghatasthapana-at-shri-masaniya-bhairav-dham-rajgarh-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे