ब्यावर में दो पक्षों में विवाद, एक व्यक्ति की हत्या के बाद तनाव

ब्यावर। राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर शहर में रविवार को छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार ब्यावर में सब्जी मंडी क्षेत्र में बीच सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों में कहासुनी हुई थी। बात मारपीट तक पहुंच गई। दो गुट आमने सामने हो गए। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से हमला बोल दिया।

इस खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई और उसके दो बेटे घायल हो गए। तनाव के हालात‌ को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। मृतक का नाम मोहम्मद सलीम है। उसके बेटे मोहम्मद अब्बास तथा मोहम्मद इब्राहिम घायल हुए हैं।

घटना की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने ब्यावर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी। मामले की पड़ताल के लिए कैमरों की जांच की जा रही है।

The post ब्यावर में दो पक्षों में विवाद, एक व्यक्ति की हत्या के बाद तनाव appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/minor-dispute-between-two-groups-turned-into-violence-in-beawarone-person-killed/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे