अलवर : 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में पिता सहित दो आरोपी अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोप में पिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी गत 17 अगस्त को ग्राम का गदोज में पारिवारिक क्लेश हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्ष की बच्ची को पिता द्वारा उठाकर जमीन में जोर से मारकर हत्या करना एवं हत्या कर शव को जलाने के मामले में की गई है।
पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेंद्र सिंह यादव के घर के सामने उपस्थित 50-60 लोगों की भीड़ से घटना के बारे में जानकारी चाही तो सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की।
गुप्त रूप से मालूमात करने पर जानकारी मिली कि प्रदीप कुमार द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है। इस पर मौके पर मृतका की मां को रिपोर्ट पेश करने की हिदायत दी।
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि मेरे पति एवं सास-ससुर तीनों घुंघट निकालने को लेकर मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरी बच्चे को मेरे पति द्वारा मार दिया गया है और शव को जला दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप कुमार एवं नरेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है।
The post अलवर : 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में पिता सहित दो आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/father-and-two-others-arrested-for-killing-3-year-old-girl-in-alwar/
Comments
Post a Comment