अजमेर नगर निगम का भूमि आवंटन के मामले में हस्बैंड स्कूल को नोटिस

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम ने सौ साल ज्यादा समय से आवंटित भूमि के विषय में हस्बैंड मेमोरियल स्कूल को नोटिस जारी किया है।
अजमेर नगर निगम उपायुक्त सीता वर्मा ने यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन को उनके अधिकृत बिशप तथा प्रिंसिपल हस्बैंड मेमोरियल को नोटिस जारी कर कहा है कि निगम ने वर्ष 1914-1915 तथा 1916 में हस्बैंड मेमोरियल स्कूल संचालन के लिए निशुल्क किराए पर भूमि अंतरित की थी परंतु आप संचालकों ने बिना निगम के अनुमति के भूमि का उपयोग किया। अतः नोटिस के जरिए दस दिवस के भीतर व्यक्तिशः उपस्थित होकर मय दस्तावेज अपना पक्ष रखें।
उल्लेखनीय है कि निगम ने हाल ही में सूचना केंद्र चौराहे स्थित हस्बैंड स्कूल परिसर पर बनी अनाधिकृत 14 व्यवसायिक दुकानों को सीज कर दिया। जिसके चलते 14 दुकान मालिक बेरोजगारी के कगार पर आ गए। मामला न्यायालय तक पहुंच गया है।
The post अजमेर नगर निगम का भूमि आवंटन के मामले में हस्बैंड स्कूल को नोटिस appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-municipal-corporation-issues-notice-to-husband-memorial-school-in-matter-of-land-allotment/
Comments
Post a Comment