अजमेर में जल्द ही नया थाना खुलेगा : शर्मा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर में जल्द ही एक नया पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। अजमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने आज बताया कि अजमेर शहर का विस्तार हो रहा है जिसके चलते थानों का कार्य क्षेत्र भी बढ़ रहा है। अजमेर का क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र सर्वाधिक बड़ा है। इसी क्षेत्र के पुष्कर रोड पर नए विकसित हरिभाउ उपाध्याय नगर क्षेत्र और इसके इर्दगिर्द विकसित कालोनियों को देखते हुए नए थाने की आवश्यकता महसूस की गई।

उन्होंने बताया कि अजमेर पुलिस की ओर से ‘हरिभाउ उपाध्याय थाने’ का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे मुख्यालय ने अनुमोदित करके राज्य सरकार को भेज दिया है। उम्मीद है कि आगामी बजट सत्र में नवीन थाने की घोषणा कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नवीन थाना स्थापित होता है तो इस क्षेत्र की कई कालोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण सम्भव हो सकेगा। यह क्षेत्र ओर ज्यादा विकसित हो रहा है। यहां स्मार्ट सिटी के तहत खेल मैदान तथा पहाड़ की ओर विवेकानंद स्मारक के सरकारी काम भी चल रहे हैं और आनासागर पाथ वे भी विकसित किया गया है।

The post अजमेर में जल्द ही नया थाना खुलेगा : शर्मा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/new-police-station-will-soon-open-in-ajmer-sp-jagdish-chandra-sharma/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे