नसीराबाद में कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर आज सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-नसीराबाद के बलवंता रोड पर तेज रफ्तार कार अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार कस्बे के ही सिंधी मौहल्ला निवासी भरत की मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंची नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।

The post नसीराबाद में कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/one-killed-three-injured-in-car-accident-in-nasirabad/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे