भाजपा राजस्थान की टीम सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगी : भूपेन्द्र यादव

अजमेर। केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों एवं संकल्पों को मजबूत करने के लिए भाजपा राजस्थान की टीम प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगीl
यादव ने किशनगढ़ में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि डा पूनियां के नेतृत्व में टीम राजस्थान का जोश बता रहा है कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है, यह ऐसा परिवर्तन जो आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर राजस्थान की तरफ भी बढ़ रहा है, इस परिवर्तन की सुनामी में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है, राजस्थान में कमल खिलने वाला हैl
प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है, बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, पिछले ढाई साल से राज्य के किसान संपूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और युवा भर्तियां पूरी नहीं होने से परेशान हैंl
उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में देश का हर वर्ग आत्मनिर्भर बन रहा है, पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ता जा रहा हैl मोदी सरकार की योजनाएं गरीब कल्याण, किसानों के उत्थान और युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित हैंl
यह भी पढें
भूपेन्द्र यादव की 417 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर में सम्पन्न
अजमेर में गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
कांग्रेस अब लोकतांत्रिक नहीं,केवल एक परिवार का पालन करने वाली पार्टी : भूपेंद्र यादव
मैं राजस्थान का संभावित मुख्यमंत्री नहीं : भूपेन्द्र यादव
The post भाजपा राजस्थान की टीम सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगी : भूपेन्द्र यादव appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/union-minister-bhupendra-yadavs-jan-ashirwad-yatra-in-kishangarh/
Comments
Post a Comment