केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर के लिए रवाना

जयपुर/अजमेर। केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा आज दूसरे दिन जयपुर से अजमेर के लिए रवाना हुई।

इससे पहले यादव ने जयपुर के आराध्य देव श्रीगोविंद देव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां मौजूद थे। इसके बाद यादव एवं डा पूनियां कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ अजमेर के लिए रवाना हुए। यात्रा में उनका रास्ते में जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। किसानों एव आमजन से सवांद के कार्यक्रम भी किए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्रियों की जन आर्शीवाद यात्रा के तहत यादव की यह यात्रा 19 अगस्त को सुबह नौ बजे अलवर जिले के भिवाड़ी से शुरु होकर रात आठ बजे राजधानी जयपुर पहुंची। इस दौरान पन्द्रह से अधिक जनसभा और सैकड़ों स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम हुए।

अजमेर में जन आशीर्वावाद यात्रा का रूट चार्ट

केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर में रहेगी। यादव के राजस्थान प्रवास के दौरान 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे, बगरु, महला,दूदू से 10:45 बजे बांदरसिंदरी, 11 बजे पाटन, 11:10 पर किशनगढ़ टोल, 11:25 -नया बस स्टैंड किशनगढ़, 11:30 बजे आरके कम्युनिटी सेंटर किशनगढ़ पहुंचेगी।

दोपहर 12:30 बजे आरके कम्यूनिटी कम्युनिटी सेंटर से रवाना होकर दोपहर 12:45 पर हरमाड़ा चौराहा, दोपहर 1 बजे किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन, 1:15 पर लघु उद्योग भारती व एवरशाइन मार्बल, 1:45 पर आरके मार्बल, 2 बजे गेगल टोल, 2:15 पर गगवाना, 2:30 बजे पैराडिजो, 2:40 पर घूघरा, 3 बजे कायड चौराहा, 3:15 ममता मिष्ठान फार्म हाउस, 3:30 पर जनाना हॉस्पिटल चौराहा से यात्रा गुजरेगी।

इसके बाद अवराहन 3:45 पर होकरा गांव, 4 बजे कानस बूढ़ा पुष्कर, 4:30 पुष्कर सरोवर, 5 बजे ब्रह्मा मन्दिर, 5:15 बजे चुंगी चौकी, 5:30 बजे महाराणा प्रताप स्मारक, 5:45 पर रीजनल कॉलेज चौराहा, 6:30 बजे गुप्ता पान वैशालीनगर, 6:10 शिव मंदिर रेम्बल रोड़, 6:30 बजे पंडित दीनदयाल स्मारक होते हुए जवाहर रंगमंच पर नागरिक अभिनंदन समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़

The post केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर के लिए रवाना appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/union-minister-bhupendra-yadavs-jan-ashirwad-yatra-route-chart-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे