अजमेर : प्रो़ पीसी त्रिवेदी को MDSU के कुलपति का अस्थाई प्रभार

अजमेर। राजस्थान में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी को अजमेर में स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएस) के कुलपति का अस्थाई अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने राज्य सरकार की सलाह पर उक्त आशय के आज आदेश जारी किए। एमडीएस में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद पूर्णकालिक कुलपति प्रो. रामपाल को बर्खास्त कर दिया गया था।

उसके बाद जयपुर स्थित हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी को अस्थाई अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन उनकी कार्यशैली पर अजमेर के भाजपाइयों ने सवाल उठाते हुए राज्यपाल शिकायत की थी। माना जा रहा है राज्यपाल का आदेश उसी की परिणीति है।

जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी को एमडीएस के अस्थाई कुलपति का दायित्व ऐसे समय सौंपा गया जब एमडीएस की परीक्षाएं होनी हैं।

The post अजमेर : प्रो़ पीसी त्रिवेदी को MDSU के कुलपति का अस्थाई प्रभार appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pc-trivedi-appointed-temporary-vice-chancellor-of-mdsu-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे