नसीराबाद की एसीजेएम को मिली धमकी के मामले में जांच शुरू

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की नसीराबाद की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसीजेएम को पत्र द्वारा मिली धमकी के मामले में नसीराबाद शहर थाना पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश कोर्ट के रीडर विजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को डाक से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें न्यायाधीश एवं उनके परिवार को धमकी दी गई तथा नुकसान पहुंचाने की बात की गई। पत्र पर इब्राहिम खान नाम के व्यक्ति का हवाला है।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना के बाद बीते कल ही चौतरफा जांच की गई। न्यायालय में डॉग स्क्वायड के जरिए भी जांच की गई और संदिग्ध इब्राहिम को पूछताछ के लिए लाया गया। वह किसी भी पत्र के लिखने से इंकार कर रहा है। बावजूद सिटी थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुट गई है।

The post नसीराबाद की एसीजेएम को मिली धमकी के मामले में जांच शुरू appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/police-starts-investigation-in-case-of-threat-letter-to-acjm-of-nasirabad/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

मेनका गांधी के खिलाफ अजमेर के पशु चिकित्सकों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन