अजमेर : रक्षा बंधन पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर बांधा राष्ट्र रक्षा सूत्र

अजमेर। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति की ओर से राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1352वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन में सप्तक संस्था की ओर से स्वामी कॉम्पलेक्स में ऑनलाइन देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं व रक्षा बंधन के पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर रक्षा सूत्र बांधा गया।

रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समिति की ओर से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजन के साथ सिन्ध के मानचित्र पर राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। भारत सरकार की ओर से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा का समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया गया। सभी ने आशा जताई कि सिन्ध को मिलाकर देश पुनः अखण्ड बनेगा।

समिति के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की आराधना नृत्य द्वारा कुमारी दीक्षिका जैन ने दी। दिल दिया है जान भी देगें…. रौनक द्वारा वाद्य यंत्र द्वारा प्रस्तुति दी गई। देश भक्ति गीतों में हम सब भारतीय हैं… होठों पर सच्चाई रहती है…, जय हो जय हो…., देश रंगीला रंगीला…, चलो जवानों बढो जवानों…., प्रेम के पुजारी हम तो…, देखो वीर जवानों…, वंदे मातरम्…, ऐ वतन ऐ वतन…, छोडो कल की बातें…, ऐ मेरे वतन के लोगों…. पर कुलदीप सिंह चौहान, राजीव सक्सेना, नीरज जैमन, कुमारी अंशिका शर्मा, मुकेश परिहार, मुस्कान भार्गव, रविन्द्र जैन, मुस्कान कोटवाणी, मधुकर विजय सौरभ महावर, च़़ित्रांश, अनिल जैन, विवेक पारीक, दयाल सैनी, जगदीश वच्छाणी, नरेन्द्र जैन, भारती सोनी, एबीएल माथुर द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

संगीत संयोजक नरेन्द्र जैन थे तथा ढोलक एवं पैड पर सतीश दीक्षित, ऑक्टोपैड सुनील जैन, बोंगा धर्मेन्द्र सोनी, कांगा व बोंगा ललित कुमार शर्मा रहे तथा गायक कलाकारों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में आभार समिति के कवंलप्रकाश किशनानी ने दिया। मंच संचालन आभा भारद्वाज ने किया।

25 अगस्त को हरीभाउ उपाध्याय नगर स्थित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, मदस विश्वविद्यालय सिन्धुशोध पीठ, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।

सोमवार 23 अगस्त को एक पौधा दाहरसेन के नाम

सात दिवसीस ऑनलाइन आयोजन में सोमवार 23 अगस्त को एक पौधा दाहरसेन के नाम अपने घर के नजदीक क्षेत्र व उद्यान में लगाकर ऑनलाइन फोटा व वीडियो बनाकर मोबाइल नंबर 9828035234 व 9549860966 पर भिजवाएं व संकल्प लें कि इस पौधे को रोजाना पानी पिलाकर वृक्ष बनाएंगे।

The post अजमेर : रक्षा बंधन पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर बांधा राष्ट्र रक्षा सूत्र appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/maharaja-dahir-sen-dahir-sen-smarak-ajmer-dahir-sen-jayanti/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे