पुष्कर : स्कूटी के डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में तीर्थराज पुष्कर में स्कूटी के डंपर की चपेट में आने से आज एक छात्रा की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्कर के ईमली मोहल्ला निवासी शिवानी (25) कॉलेज की ओर जा रही थी कि उसकी स्कूटी सामनेे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक एवं अन्य घटनास्थल पर पहुंचे और पुष्कर में अवैध रूप से सरपट दौड़ रहे डंपरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
The post पुष्कर : स्कूटी के डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/scooty-girl-student-dies-after-being-hit-by-dumper-in-pushkar/
Comments
Post a Comment