पुष्कर की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए यादव से मिले रावत

अजमेर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए स्थानीय विधायक सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को सर्किट हाउस अजमेर में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की।

पुष्कर नगर पालिका चेयरमैन, पार्षदों, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने यादव को समस्याओं से अवगत कराया तथा शीघ्र निराकरण कराने की मांग की।

पुष्कर की समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्व में भी रावत ने गंदे पानी की रोकथाम के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर पालिका से मिनी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट गुरुद्वारे के पीछे स्थापित कराया।

एडीए से 8 करोड़ की राशि स्वीकृत कराकर एक बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य सावित्री माता पहाड़ी के नजदीक प्रारंभ करा दिया था। सत्ता परिवर्तन के साथ ही उक्त सीवरेज प्लांट का कार्य बजट आवंटन रोक देने से निर्माण अधूरा रह गया।

विधायक रावत ने पवित्र पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की रोकथाम साथ ही अजमेर पुष्कर घाटी की सड़क का चौडीकरण शीघ्र कराने का भी आग्रह किया।

पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, अरुण वैष्णव, रोहन बाकोलिया, संदीप पाराशर, कमल रामावत, कैलाश श्रेष्ठि, महेंद्र खंगारोत, विष्णु सैन, हेमराज तेजी, घनश्याम भाटी, अशोक पाराशर, मोहित पाराशर आदि विधायक रावत के साथ थे।

The post पुष्कर की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए यादव से मिले रावत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pushkar-bjp-mla-suresh-singh-rawat-meets-union-minister-bhupendra-yadav/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे