MDSU: बोले कुलपुति...समय पर परीक्षाएं और दाखिलों पर हो फोकस
अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने समय पर परीक्षा आयोजन और विभागों में दाखिलों पर जोर दिया है। थानवी ने अजमेर में अधिकारियों-शिक्षकों से इन विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आवश्यक कार्यों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया।
कुलपति थानवी ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता और अधिकारियों से तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी ली। कुलपति ने परीक्षाओं के समयबद्ध आयोजन, परिणाम घोषणा और वर्ष 2021 की परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में चर्चा की।
कमेटी करेगी देखरेख
भवनों-क्वार्टर की बदहाली-मरम्मत के मामले में कुलपति ने जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों और एईएन की कमेटी बनाने को कहा। यह कमेटी समय-समय पर दौरा कर भवनों की जांच करेगी। उन्होंने पत्रकारिता विभाग को सृदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया।
शोध को बनाएंगे सुदृढ़
कुलपति ने विवि में संकायवार शोध की जानकारी ली। उन्होंने शोध प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बारे में पूछा। उन्होंने अगले दौरे में शोध निदेशक और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की बात कही। मालूम हो कि पत्रिका ने 10 अक्टूबर को शोध में यूनिवर्सिटी फिसड्डी, जाने कब होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा शीर्षक से खबर लगाई थी।
डीजीपी यादव और आरपीएससी अध्यक्ष उप्रेती देंगे फ्री कोचिंग
रक्तिम तिवारी/अजमेर. बिहार के सुपर-30 कक्षाओं की तर्ज पर अब राजस्थान में सुपर-20 की शुरुआत होने जा रही है। आरपीएससी अध्यक्ष और राजस्थान पुलिस के डीजीपी अभावग्रस्त 20 विद्यार्थियों को आईएएस और आईपीएस की नि:शुल्क तैयारी कराएंगे। वे उनकी जरूरी आवश्यकताओं को अपने खर्चे पर पूरा करेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन भी वे अपने तय मानकों के अनुसार करेंगे।
दीपक उप्रेती इस वक्त आरपीएससी के अध्यक्ष हैं। वे गृह, वित्त, स्वास्थ्य, खान-पेट्रोलियम सहित अन्य विभागों केअतिरिक्त/प्रमुख मुख्य सचिव रह चुके हैं। डॉ. भूपेंद्र यादव मौजूदा वक्त पुलिस महानिदेशक हैं। वे सरदार पटेल पुलिस विवि के कुलपति, डीजी जेल, कम्यूनिटी पुलिस और राजस्थान पुलिस अकादमी के एडीजी सहित कई पदों पर रहे हैं।
source https://www.patrika.com/ajmer-news/mdsu-vc-focus-on-exam-and-campus-admission-6458601/
Comments
Post a Comment