नहीं होगा दशहरा महोत्सव, नहीं सजेंगे पाण्डाल !

अजमेर. शारदीय नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बिक्री के लिए सज गई हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कहीं पर भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। वहीं नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष होने वाले नवरात्र-दशहरा महोत्सव को भी रद्द कर दिया गया।

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के कारण सभी तरह के सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक जारी है। प्रदेश में 31 अक्टूबर तक धारा 144 लागू होन से पांच से ज्यादा लोगों के एकसाथ इक_ा होने पर रोक है। शहर में कहीं पर भी सार्वजनिक रूप से पाण्डाल और कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। जिसके चलते मंदिर और घरों में ही माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। हरसाल की तरह नवरात्र में होने वाली भजन संध्या आदि भी नहीं होंगी।
कुछ ही प्रतिमाएं बिक्री के लिए पहुंची

नवरात्र महोत्सव प्रारंभ होने में मात्र एक दिन शेष है। पूर्व में नवरात्र के लिए हजारों की संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण होता था, लेकिन इस बार नाममात्र की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। शहर के मार्टिण्डल ब्रिज पर बिक्री के लिए गुरुवार को प्रतिमाएं सज भी गई, लेकिन शाम तक ग्राहकों का टोटा ही नजर आया।
पटेल मैदान में नहीं होगा दशहरा महोत्सव

नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष पटेल मैदान में नवरात्र महोत्सव, जवाहर रंगमंच पर रामलीला और दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नगर निगम की ओर से किसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। शहर के अन्य समारोह स्थलों पर होने वाले गरबा रास कार्यक्रम भी नहीं होंगे।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/dussehra-festival-will-not-happen-pandals-will-not-decorate-6462010/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे