CRIME-किस्तें चुकाए बिना खुर्दबुर्द किया ट्रेलर
अजमेर. फायनेन्स कम्पनी के ऋण की किस्त अदा किए बगैर ट्रेलर को खुदबुर्द करने के मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने फायनेंस कम्पनी की ओर से मिली रिपोर्ट पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था।
थानाप्रभारी शमशेर खां ने बताया कि अमानत में खयानत के मामले में नोटिस दिए जाने के बाद भी अनुसंधान में सहयोग नहीं करने पर मंगलवार को ब्यावर सेंदड़ा रोड मोतीनगर निवासी टोडरमल जांगिड़ (50) को गिरफ्तार किया। पुलिस को फायनेन्स कम्पनी का ट्रेलर खुर्दबुर्द करने में सहयोगी ब्यावर रूपनगर निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र खाजू सिंह मेहरात की तलाश है।
पत्थर के सहारे रखी मिली चैसिस
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि टोडरमल ने ट्रेलर पर फॉयनेन्स कम्पनी से लोन लिया। उसने लोन के दस लाख रुपए अदा किए बगैर मुस्ताक अहमद को बेचान कर दिया। कम्पनी के कर्मचारी लोन अदा नहीं कर वसूली के लिए पहुंचे तो ट्रेलर बिना इंजन और टायर के पत्थर पर खड़ा मिला। टोडरमल लोन की किस्त अदायगी से इनकार करते हुए चेसिस उठा ले जाने की बात कही। जिस पर कम्पनी की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
यह है मामला
खां ने बताया कि जयपुर रोड स्थित चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एण्ड फायनेन्स कम्पनी के सीनियर प्रोसेस इंचार्ज कुलदीप सिंह के कोर्ट इस्तगासे पर ब्यावर सेंदड़ा रोड मोती नगर हाल नन्द नगर राधास्वामी हॉल के पास निवासी टोडरमल, उसकी पत्नी सुनीता जांगिड़, सूरजपुरा लोटियाना निवासी बद्रीलाल, रूपनगर निवासी मुस्ताक अहमद मेहरात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
source https://www.patrika.com/ajmer-news/trailer-without-paying-installments-6457987/
Comments
Post a Comment