राजस्थान में कोरोना के 2039 नए मामले, 14 लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2039 नए मामले सामने आने के साथ ही गुरूवार को इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 67 हजार 279 हो गयी है जबकि 14 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1708 पहुंच गया है।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक राजधानी जयपुर में 396, जोधपुर में 313 बीकानेर में 298, अलवर में 168, अजमेर में 100, उदयपुर और चूरू में 78-78 सामने आए है।
इसके अलावा सीकर में 60, गंगानगर में 58, कोटा में 57, नागौर में 41, दौसा में 38, जालौर और भरतपुर में 35-35, डूंगरपुर में 31, पाली में 30, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ में 29-29, जैसलमेर और बूंदी में 22-22, धौलपुर में 18, राजसमंद में 17, सिरोही और बारां में 15-15, भीलवाड़ा में 14, बाड़मेर में 10, झुंझुनू में 10, बांसवाड़ा में नौ, करौली में सात, टोंक और प्रतापगढ़ में तीन-तीन नए संक्रमित मामले सामने आए है।
प्रदेश में आज 14 संक्रमितों की मौत हो गयी हैं। इनमें जयपुर में दो, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में एक-एक की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1708 पर पहुंच गया।
राज्य में अब तक 34 लाख 36 हजार 121 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें एक लाख 67 हजार 279 पॉजिटव तथा 32 लाख 66 हजार 766 नेगेटिव मामले आए है। 2076 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। इनमें एक लाख 43 हजार 984 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से एक लाख 43 हजार 954 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 21587 एक्टिव केस हैं।
The post राजस्थान में कोरोना के 2039 नए मामले, 14 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-2039-fresh-covid-19-positive-cases-14-deaths-in-24-hours/
Comments
Post a Comment