दौराई - सैंदड़ा स्टेशनों के बीच 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रेलगाड़ी

अजमेर.अजमेर मंडल के मारवाड़ खंड के दौराई - सैंदड़ा स्टेशनों के बीच मंगलवार को ११० किमी प्रति घंटा से गाड़ी को दौड़ाई। विधिवत अनुमति मिलने पर सैक्शन से बांगडग़्राम-सैंदड़ा के बीच डाउन लाइन पर गाड़ी ११० किमी गति से चलाई गई। पूर्व में दौराई-सैंदडा स्टेशनों के बीच स्थित बांगड़ ग्राम- मांगलियावास तथा मांगलियावास- दौराई खंडों की सेशनल स्पीड 110 किमी प्रति घंटा की गई थी। इस प्रकार अब दौराई से सैंदड़ा स्टेशनों के बीच लगभग 60 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का आंकड़ा छू लिया है । मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस खंड पर समय की बचत होगी व तेज

व सुरक्षित परिवहन उपलब्ध होगा। पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा १७ अक्टूबर से गाडी संख्या 09263/०९२६४, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला -पोरबंद द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को पोरबंदर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा मार्ग में जामनगर, राजकोट जं., सुरेन्द्र नगर, विरमगाम जं., चांदलोडिया, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं, ब्यावर, अजमेर ,किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुडग़ाव एवं दिल्ली कैंट स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

गाड़ी में सैकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान, पेंट्रीकार व गार्ड डिब्बे होंगे।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/daurai-sandra-stationstrain-ran-speed-of-110-km-per-hr-6457870/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज