CBSE: दसवीं के विद्यार्थी जुटे अंक गणना के आवेदन में

अजमेर.

सीबीएसई की दसवीं पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बुधवार से अंक गणना के ऑनलाइन आवेदन में जुट गए। दसवीं पूरक परीक्षाएं 22 से 28 सितंबर तक कराई गई थी। अजमेर रीजन में 3 हजार 559 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई थी। विद्यार्थियों को बुधवार और गुरुवार को अंक गणना के ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया गया है।

मिलेगी ये सुविधा भी
अंकों की गणना के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का 23 और 24 अक्टूबर को जंची हुई कॉपी की फोटो प्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 26 और 27 अक्टूबर को विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोले कुलपुति...समय पर परीक्षाएं और दाखिलों पर हो फोकस

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने समय पर परीक्षा आयोजन और विभागों में दाखिलों पर जोर दिया है। थानवी ने अजमेर में अधिकारियों-शिक्षकों से इन विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आवश्यक कार्यों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया।

कुलपति थानवी ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता और अधिकारियों से तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी ली। कुलपति ने परीक्षाओं के समयबद्ध आयोजन, परिणाम घोषणा और वर्ष 2021 की परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में चर्चा की।

कमेटी करेगी देखरेख
भवनों-क्वार्टर की बदहाली-मरम्मत के मामले में कुलपति ने जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों और एईएन की कमेटी बनाने को कहा। यह कमेटी समय-समय पर दौरा कर भवनों की जांच करेगी। उन्होंने पत्रकारिता विभाग को सृदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/cbse-10th-students-start-filling-re-total-application-6458615/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे