Unbelievable : अजमेर की खोर्वी जोशी की छोटी उम्र में बड़ी उड़ान

अजमेर. अजमेर की खोर्वी जोशी ने खिलौने से खेलने की उम्र में कैमरा हाथ में थामकर विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 132 मिनट में 1000 फोटो क्लिक किया। छह वर्षीय खोर्वी की इस उपलब्धि पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉडर्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉडर्स ने उन्हें ग्रैंडमास्टर की उपाधि से नवाजा है।

शहर के एक होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में संस्था प्रथम एक पहल के उपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि खोर्वी संस्था की अल्पायु सदस्य है। राजस्थान की सबसे छोटी फोटोग्राफर खोर्वी को उनकी विशेष प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए इस उपाधि से सम्मानित किया गया है। खोर्वी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और ब्रेन कोच संस्था को दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्था के सचिव चन्द्रभान प्रजापति, अतहर अहमद, संजय कुमार, आरजू प्रजापति व महेन्द्र मण्डार उपस्थित रहे।

पहली कक्षा में खोर्वी, पिता से सीखे गुर

हरिभाऊ उपाध्याय में रहने वाले खोर्वी के पिता अखिलेख जोशी को भी फोटोग्राफी का शौक है। उन्होंने बताया कि खोर्वी ने 4 साल की उम्र से मोबाइल और कैमरे से फोटो खींचना शुरू कर दिया। पिछले साल दिसम्बर में खोर्वी की फोटोग्राफी में रूचि की जानकारी मिलने पर लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खोर्वी को फोटोग्राफी के गुर सिखाए। वह वर्तमान में क्वीन मैरी स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा है।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/unbelievable-big-flight-at-the-young-age-of-khorvi-joshi-of-ajmer-6455220/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज