कोरोना के खौफ के बीच नवरात्र पर माता रानी की आराधना का आगाज
कोरोना महामारी के खौफ के बीच घरों से लेकर मंदिरों में घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। हालांकि कोरोना के चलते नवरात्र पर पूरे प्रदेश में माता के मंदिरों में भक्तों की संख्या बहुत कम रहीं। शक्ति स्वरूपा देवी की आराधना पर कोरोना हावी रहा।
अजमेर सहित अन्य जगहों पर बडे मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक है। पहली बार कई सालों में शहर में प्रमुख अम्बे माता मंदिर का दरबार कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की सख्ती के चलते आम दर्शनार्थियों की आवाजाही मंदिर में कम ही नजर आई।
मंदिर से तय दूरी से ही भक्तों ने माता के आगे का अशीर्वाद लिया। नवरात्रा के पहले दिन चामुंडा माता मंदिर के देवी मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया। घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा नौ दिन तक चलेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार माता रानी का आगमन अश्व अर्थात घोड़े पर हुआ और विदाई भैंसे पर होगी। स्वामी कॉम्प्लेक्स स्थित माता मंदिर में भक्तों को 20 फीट दूरी से माता के दर्शन करने की सुविधा मिल रही है।
बतादें कि शारदीय नवरात्र मां नवदुर्गा की उपासना का पर्व है। यह हर साल श्राद्ध खत्म होते ही शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार अधिक मास के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
पुराणों के अनुसार शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्र के इन पावन दिनों में हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है जो अपने भक्तों को खुशी, शक्ति और ज्ञान प्रदान करती हैं। नवरात्र का हर दिन देवी के विभिन्न नौ रूप को समर्पित होता है। हर देवी स्वरुप की पूजा से अलग अलग तरह के मनोरथ पूर्ण होते हैं।
The post कोरोना के खौफ के बीच नवरात्र पर माता रानी की आराधना का आगाज appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/festival-of-navratri-begins-in-ajmer-amid-coronavirus-pandemic/
Comments
Post a Comment