Big question: होगी नए अध्यक्ष की तैनाती या पद रहेगी खाली...

अजमेर.

राजस्थान लोक आयोग के अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस कायम है। बुधवार को मौजूदा अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल खत्म होगा। शाम 6 बजे तक नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं हुई उप्रेती पद त्याग (रिलेंक्विश) करेंगे। इसके बाद एक्ट के अनुसार आयोग में केवल नियमित प्रवृति के कामकाज ही होंगे। परीक्षा-साक्षात्कार जैसे अहम फैसले नहीं हो सकेंगे।

अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल बुधवार को पूरा होगा। सरकार के बुधवार शाम 6 बजे तक नए अध्यक्ष की तैनाती करने पर उप्रेती कार्यभार सौंपकर रिलीव होंगे। ऐसा नहीं हुआ तो वे पद त्याग (रिलेंक्विश) करेंगे।

वरना आयोग लेगा ये फैसला...
आयोग के स्थाई अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने पर सरकार नई नियुक्ति अथवा वरिष्ठ सदस्य को पदभार सौंपती रही है। ऐसा नहीं होने पर आयोग एक्ट में प्रदत्त शक्तियों के तहत फुल कमीशन को अधिकृत करता है। कमीशन वरिष्ठ सदस्य को नियमित प्रवृत्ति के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपता है।

डीजीपी यादव का इन्कार!
पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र यादव अध्यक्ष की दौड़ आगे बताए गए हैं। वे वीआरएस की अर्जी भी दे चुके हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं। अगर ऐसा हुआ तो सरकार किसी सेवारत/सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, विवि के कुलपति और कांग्रेस विचारधारा वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंप सकती है।

नए अध्यक्ष पर यह जिम्मेदारियां...
नए अध्यक्ष को जनसंपर्क अधिकारी, समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार, उपाचार्य/अधीक्षक प्राविधिक शिक्षा विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 के साक्षात्कार कराने होंगे। सहायक वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज अधिकारी, फिजियोथेरेपेस्टि स्क्रीनिंग परीक्षा, कृषि अनुसंधान अधिकारी, इंस्पेक्टर फैक्ट्री एवं बॉयलर्स संवीक्षा परीक्षा, व्याख्याता स्कूल शिक्षा परीक्षा और सहायक कृषि सांख्यिकी अधिकारी परीक्षाएं भी करानी होगी।

सीबीएसई-दसवीं अंक गणना आवेदन आज से

अजमेर. सीबीएसई की दसवीं पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बुधवार से अंक गणना के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दसवीं पूरक परीक्षाएं 22 से 28 सितंबर तक कराई गई थी। अजमेर रीजन में 3 हजार 559 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई थी। बोर्ड ने सोमवार को इनका परिणाम जारी किया था। दसवीं की पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अंक गणना के लिए विद्यार्थी बुधवार और गुरुवार को अंक गणना के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/big-question-new-chairman-for-rpsc-or-post-vacant-6456805/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे