राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1192 नए मामले, 12 मरीजों की मौत
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1992 नए मामले सामने आने के साथ ही आज इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 71 हजार 281 हो गयी वहीं 12 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1735 पहुंच गया।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 372, जोधपुर में 304, बीकानेर में 226, अजमेर में 85, अलवर में 105 में नये मामले सामने आये। बांसवाड़ा में 37, बारां में 12, बाड़मेर में 44, भरतपुर में 48, भीलवाड़ा में 26, बूंदी में 20, चित्तौड़गढ़ में आठ, चुरू में तीन, दौसा में 44, धौलपुर में 13, डूंगरपुर में चार, गंगानगर में 56 संक्रमित सामने आये।
इसी तरह, हनुमानगढ़ में 24, जैसलमेर में 12, जालौर में 82, झालावाड़ में 7, झुंझुनूं में 72, करौली में 9, कोटा में 87, नागौर में 52, पाली में 23, प्रतापगढ़ में 1, राजसमंद में 22, सवाईमाधोपुर में 10, सीकर में 93, सिरोही में 27, टोंक में 16 और उदयपुर में 50 केस सामने आए।
प्रदेश में शनिवार को 12 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें जयपुर एवं झुंझुनूं में दो-दो मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा अजमेर, बीकानेर, डूंगरपुर,जालौर,जोधपुर,सवाईमाधोपुर एवं उदयपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
राज्य में अब तक 34 लाख 78 हजार 430 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 71 हजार 281 पॉजिटव मिले हैं। इनमें एक लाख 48 हजार 291 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से एक लाख 48 हजार 228 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब 21 हजार 255 एक्टिव मामले बचे है।
The post राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1192 नए मामले, 12 मरीजों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1192-fresh-covid-19-positive-cases-12-deaths-in-24-hours/
Comments
Post a Comment