अजमेर : CM अशोक गहलोत की सभा में खलल, बरसात के साथ गिरे ओले

अजमेर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बरसात ने खलल डाल दिया और दनदना कर गिरे ओलों ने कोढ में खाज का काम किया। सम्मेलन करीब आधे घंटे में सिमट गया। मुख्यमंत्री गहलोत समेत अन्य नेता जैसे ही मंच पर पहुंचे बूंदाबादी शुरू हो गई और कुछ देर में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। सम्मेलन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कुर्सियों को सिर पर रखकर बचाव किया। बारिश से बचने के लिए सम्मेलन समापन के बाद कार्यक्रम स्थल तथा सडक किनारे लगे फ्लेक्स, बैनर आदि उखाड दिए तथा उन्हें ओढकर भीगने से बचने का जतन करते नजर आए।

गहलोत बोले, सच बोलने की सजा भुगत रहे हैं राहुल गांधी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी सच बोलने की सजा भुगत रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में अदानी को लेकर जो सवाल उठाए थे उससे व्यथित होकर मोदी सरकार ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को जवाहर स्कूल में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रामक प्रचार कर आम जन को गुमराह कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भुखमरी जैसे मुख्य मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटका रही है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश में लोकतंत्र खतरे में आ गया है और अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ का निवेश किसका है यह पूछा था? जिसका जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी के खिलाफ निंदनीय कार्यवाही की है। विपक्ष एवं कांग्रेस का कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और भाजपा नीत केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।

सम्मेलन में राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, केकडी विधायक डॉ रघु शर्मा, धीरज गुर्जर, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर, विधायक राकेश पारीक, हरीश मीणा, मंजु मेघवाल, गायत्री देवी, अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, विवेक धाकड़, नागौर कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन केसावत, विजयपाल मिर्धा, रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर, भीलवाड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, जसराज जयपाल, नाथूराम सिनोदिया, कय्यूम खान, हगामी लाल मेवाड़ा, महेश चौहान, मामराज सेन देशराज मेहरा आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री गहलोत के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे। प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड, बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर, महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, रामनारायण गुर्जर, शिव कुमार बंसल, सौरभ बजाड, राजेंद्र गोयल, हेमंत जोधा, अब्दुल फरहान, नितिन जैन, गजेंद्र सिंह रलावता आदि ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया।

सेवादल महिला विंग की ओर से स्वागत

कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजमेर नगर निगम द्रोपदी कोली के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया एवं उन्हें सेवादल संगठन की रिपोर्ट सौंपी।

इस अवसर पर देशराज मेहरा, शैलेंद्र अग्रवाल, जय शंकर चौधरी, कल्पना भटनागर, गंगा रावत, सुनील कुमार, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश सबलानिया, विष्णु गोड, रमेश नायक, विनोद नकवाल, मुकेश टेलर, धीरज बुंदेल, ममता, पुष्पा ट्रेलर, ललिता तवर, सुनीता गायत्री, सरोज गहलोत, कमला, पुष्पा, उर्मिला तोषनीवाल, स्नेहलता अग्रवाल इत्यादि मौजूद थे।

माली-सैनी समाज ने 51 किलो पुष्पाहार से किया गहलोत का स्वागत

The post अजमेर : CM अशोक गहलोत की सभा में खलल, बरसात के साथ गिरे ओले appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/cm-ashok-gehlot-sukhjinder-sukhjinder-randhawa-and-gs-dotasra-to-interacts-with-party-workers-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे