पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा का निधन

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा का आज सुबह निधन हो गया।
72 वर्षीय दिवंगत नाथू शर्मा लंबे समय से पुष्कर की पत्रकारिता में न केवल लोकप्रिय रहे बल्कि तीर्थ पुरोहितों, साधु संतों, राजनीतिज्ञों के साथ साथ सार्वजनिक जीवन के लोगों में अपनी पत्रकारिता की छाप छोड़े रहे। उन्होंने चालीस वर्षों तक दैनिक नवज्योति को पत्रकारिता की सेवाएं दी और वे पुष्कर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे।
शर्मा के निधन से पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह उनका निधन हो गया। बड़ी बस्ती पुष्कर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ब्रह्मा मंदिर के निकट उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान से ही वे पत्रकारिता को संचालित किया करते थे। उनके पुत्र नितिन शर्मा अब उनकी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे।
The post पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा का निधन appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/pushkar-senior-journalist-nathu-sharma-passed-away/
Comments
Post a Comment