अजमेर में कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन 31 मार्च को होगा

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में 31 मार्च को होने जा रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का अंततः स्थान का चयन कर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय सम्मेलन अजमेर के सिविल लाइंस स्थित जवाहर सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर होगा।

शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि संभाग के अजमेर शहर एवं देहात के अलावा टोंक, भीलवाड़ा, नागौर से आने वाले कांग्रेसजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर स्कूल का चयन किया गया है।

चूंकि पटेल मैदान पर स्मार्ट सिटी के कार्य चल रहे हैं तथा कायड़ विश्राम स्थली शहर से बाहर है। ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले कांग्रेसजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर स्कूल का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च को तीन बजे होने वाले इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौड़ आएंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद कायम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पचास जिले तथा दस संभाग बनाए जाने के बाद कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं के बीच फीडबैक लेने का काम कर रहा है तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मार्गदर्शन भी कर रहा है।

The post अजमेर में कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन 31 मार्च को होगा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/congresss-divisional-level-conference-to-be-held-in-ajmer-on-march-31/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे