अजमेर के आनासागर झील में महिला का शव मिला

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र स्थित आनासागर झील की नई चौपाटी पर झील में तैरती एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया और राहगीरों में भी सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक पर्यटक को आनासागर झील में लाश तैरती दिखाई दी। उसके बाद वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर क्रिश्चियनगंज थाने के सहायक निरीक्षक किशन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को झील से बाहर निकलवाया। महिला की मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने बाद में शव को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस महिला की पहचान के साथ साथ सुसाइड नोट अथवा सुसाइड कारणों का पता लगाने में जुटी है। महिला करीब 45 वर्ष की बताई जा रही है।
The post अजमेर के आनासागर झील में महिला का शव मिला appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/womans-body-found-in-ana-sagar-lake-in-ajmer/
Comments
Post a Comment